भास्कर न्यूज | जालंधर मान नगर स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने क्लास दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए एक फेयरवेल ऑर्गनाइज की। स्टूडेंट्स ने अपनी खुशी, विश्वास और एकता दिखाते हुए, अपने शानदार और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से माहौल को खुशियों से भर दिया। इस दौरान मॉडलिंग सेगमेंट भी रखा गया। इस दौरान स्टूडेंट्स की खासियतों और पर्सनैलिटी को सम्मान देने के लिए स्पेशल स्टूडेंट टाइटल दिए गए। जिसमें जैस्मीन और वर्षा को मिस चार्मिंग का टाइटल दिया गया, जबकि सुप्रीत को मिस्टर चार्मिंग का अवॉर्ड मिला।इस के साथ मिस्टर इवनिंग शिवा और मिस इवनिंग नैन्सी को दिया गया। वहीं अनुष को मिस्टर और राबिया को मिस सेंट सोल्जर का टाइटल दिया गया। इस मौके को यादगार बनाते हुए, मिस्टर फेयरवेल जश्न और मिस फेयरवेल का टाइटल रितिका को दिया गया। इस दौरान ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जालंधर | कपूरथला रोड़ स्थित सेठ हुक्म चन्द एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हेतु हवन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके प्रबंधक प्रवीण दादा और प्रधानाचार्या प्रियंका शर्मा ने स्टाफ व छात्रों के साथ पवित्र आहुतियां डालीं। इसके पश्चात 12वीं के छात्रों के लिए विदाई पार्टी रुखसत आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का आनंद लिया। मॉडलिंग प्रतियोगितामें अलीना को मिस सेठ हुक्म चंद और गुरजोत सिंह को मिस्टर सेठ हुक्मचंद चुना गया, जबकि दक्षिता और खुशिल रनर-अप रहे। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सफल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। जालंधर | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) की ओर से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेड-कार्पेट वेलकम के साथ हुई, जहां ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर अपने वरिष्ठों का स्वागत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रेजिडेंट पूजा भाटिया की विद्यार्थियों के साथ दी गई म्यूजिक प्रस्तुति रही। जिसने माहौल को भावुक और गरिमामयी बना दिया। इस कार्यक्रम के दौरान केक काटने की रस्म अदा की गई और ‘स्वीट मेमोरीज डाउन द लेन’ नामक एलईडी प्रस्तुति के जरिए छात्रों के स्कूल जीवन के यादगार पलों को जीवंत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड डांस, भंगड़ा और संगीत की प्रस्तुतियों ने शाम को जीवंत बना दिया। इस दौरान मॉडलिंग सेगमेंट में दक्ष जैन को मिस्टर कैम्ब्रिज और अनहत खोचर को मिस कैम्ब्रिज के खिताब से नवाजा गया, जबकि साहिबनूर सिंह और स्नेहा बिगमल रनर-अप रहे। इस अवसर पर चेयरमैन नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रेजिडेंट पार्थ भाटिया और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ध्रुव भाटिया ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया।


