भास्कर न्यूज | जालंधर सीजेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खुशी और भावनाओं से भरे माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें बीते वर्षों की यादों, उपलब्धियों और साथ की भावना का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन नीना मित्तल, प्रिंसिपल रश्मि शर्मा, प्रो. आरसी महेंद्रू और वाइस प्रिंसिपल रजनी शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मजेदार खेल आयोजित किए गए। जिसमें कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक था, जहां छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी सुंदरता और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बारहवीं कॉमर्स की मनप्रीत कौर को मिस सीजेएस और बारहवीं नॉन मेडिकल के नकुल रावत को मिस्टर सीजेएस चुना गया। इसके अतिरिक्त, कशिश को मिस एलिगेंट इंटेलेक्ट, गौरिका को मिस चार्मिंग और यिशु दुग्गल को मिस्टर डैपर थिंकर के टाइटल दिए गए। इस दौरान प्रिंसिपल ने छात्रों को आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और ईमानदारी के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया।


