जशपुरनगर| कार्रवाई से बचने के लिए अब गांजा तस्कर फेरीवाला बनकर तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कुनकुरी और नारायणपुर की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर जा रहे दो फेरीवालों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को बाइक पर बोरिया बिस्तर के बीच गांजे के पैकेट मिले।


