फेरी व्यापारी पर दो लाख की ठगी का आरोप, थाने में ​दिया आवेदन

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर थाना के गोमे गांव निवासी देवकुमार यादव से टप- चटाई व्यवसायी दो लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया है। ठगी करने वाले व्यवसायी मध्य प्रदेश के मन्ससौर जिला के गरोठ तहसील चन्दरपुरा के रहने वाला दिनेश खिंची पिता कल्लु खिंची है। इस संबंध में भुक्तभोगी देवकुमार यादव ने प्रतापपुर थाना में बीते 5 अप्रैल को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग किया था। लेकिन थाना से अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से भुक्तभोगी काफी परेशान है। भुक्तभोगी देवकुमार यादव ने आवेदन में लिखा है कि वह और दिनेश खिंची समेत कुल चार लोग प्रतापपुर प्रखंड में एक साथ रहकर प्लास्टिक के टप व चटाई का व्यापारी का काम करते थें। इसी बीच ठगी भुक्तभोगी से कहा कि सभी लोग पैसा जमा कर मुझे दीजिए।हम एक साथ व्यापार के लिए टप और चटाई को मंगाऐंगे।जिसके बाद उसके झांसा में आकर उसने दो लाख रुपए कर्ज लेकर समान लाने के लिए दिनेश खिंची को दे दिया। पैसा लेने के बाद दिनेश खिंची अपना गांव भाग गया। जब भी उसको कॉल लगाते हैं, तो धमकी देता है कि पैसा नही देंगे, जहां जाना है वहां जाओ। थक हारकर हमलोग प्रतापपुर थाना में आवेदन दिये हैं। काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। जब भी थाना जाते हैं, सिर्फ टाल-मटोल किया जाता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है। इस संबंध मे थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि भुक्तभोगी के द्वारा आवेदन दिया गया है।आवेदन के विरूद्ध भुक्तभोगी से ठगी करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई किया जाएगा।उसे सघन छापेमारी अभियान के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *