उच्चैन क्षेत्र के एक व्यापारी की दिल्ली में चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी। फैक्ट्री मालिक की एक कर्मचारी से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया। उच्चैन के नगला धौर निवासी रणवीर चौधरी ने बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में हमारी फुटवियर की फैक्ट्री है। जिसमें जूते चप्पल बनाए जाते हैं। जिसको वह और मेरा छोटा भाई रवि चौधरी (27) संभालते थे। 19 फरवरी को मेरे भाई की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी से कहासुनी हो गई थी। उसी फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने दोस्तों को बुलाकर मेरे भाई पर चाकुओं से हमला करवा दिया। 15 से 20 लोगों ने धारदार हथियारों से रवि चौधरी के ऊपर हमला किया। जिससे रवि चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने वाले लोग कहां के थे यह मुझे नहीं पता। घटना की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रवि और रणवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। रवि के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा गगन 2 साल का है और छोटा बेटा करन 6 महीने का है। वहीं मामले में पुलिस ने 6 लोगों की पहचान कर इनमें से 3 को गिरफ्तार किया है। शेष की तलाश जारी है। फैक्ट्री के ठेकेदार ने पहले ही मालिक को किया था आगाह – 20 फरवरी सुबह 10 बजे सलमान ने रवि को फोन कर कहा कि आज कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री पर नहीं आएगा। आप सभी का हिसाब कर दीजिए। रवि ने राहील के अकाउंट में 12500 रुपए डाल दिए। इसके बाद रवि सुबह 11 बजे फैक्ट्री पर पहुंच गया। रवि का बड़ा भाई रणवीर उस दिन फैक्ट्री पर नहीं गया था। 20 फरवरी को रणवीर के पास उसके साले विश्वेंद्र का फोन आया। उसने बताया की रवि पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया है। विश्वेन्द्र रवि को तुरंत हॉस्पिटल ले गया। जहां मृत घोषित कर दिया। 4 साल पहले ही दिल्ली में खोली थी फुटवियर फैक्ट्री मृतक के बड़े भाई रणवीर सिंह ने दिल्ली के नरेला थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया कि 4 साल पहले मैंने और मेरे भाई ने नरेला इलाके में एक फैक्ट्री को किराए पर लिया था। हमारी फैक्ट्री में एक सोनू नाम का कर्मचारी काम करता था। वह फैक्ट्री का सारा काम देखता था। रवि रोजाना फैक्ट्री बंद करने के बाद चाबी सोनू को देता था। वह सुबह जल्दी फैक्ट्री को खोल लेता था। दो दिन पहले राहिल को हटाया था 19 फरवरी को रवि की फैक्ट्री के कर्मचारी राहिल से काम को लेकर कहासुनी हो गई। राहिल फैक्ट्री के ठेकेदार सलमान के अंडर काम करता था। जब राहिल ने रवि की बात नहीं मानी तो, रवि ने उससे काम पर नहीं आने को कह दिया। तब सलमान ने रवि से कहा कि आपने राहिल के साथ अच्छा नहीं किया वह कुछ भी कर सकता है। पूर्व सांसद रंजीता कोली ने अधिकारियों को लिखा पत्र वहीं पूर्व सांसद रंजीता कोली ने दिल्ली की मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल , दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पार्क में पहले से ही घात लगाए बैठे थे आरोपी नरेला में रवि चौधरी की हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी घटना से पहले ही फैक्ट्री के ठीक सामने स्थित पार्क में घात लगाकर बैठे थे। उन्हें रवि के बाहर निकलने का इंतजार था। नरेला में हुए इस हत्याकांड की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, रवि चौधरी जैसे ही हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठा तभी एक आरोपी दौड़ता हुआ आया और उस पर सीधे चाकू से वार कर दिया रवि भागा तो उसके पीछे वह भी दौड़ पड़े।


