भिवाड़ी के बिलासपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम को फैक्ट्री की बस ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी। पहले उसे भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने अलवर रेफर कर दिया। बिलासपुर निवासी नफीस ने बताया कि गुरुवार शाम को उसका 5 साल का बेटा अमन घर के बाहर खेल रहा था। घर के आगे से रास्ता जाता है। अचानक तिजारा की तरफ से तेज गति से आ रही फैक्ट्री की बस ने बेट को टक्कर मार दी, जिससे वरो दूर जाकर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद बच्चे को तुरंत ही भिवाड़ी के अस्पताल में लेकर गए, जहां से अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां रात को अलवर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। बालक के सिर में 7 टांके भी आए हैं।


