फैक्ट्री में भरे पानी में डूबे दो बालक, मौत:माता-पिता वहीं मजदूरी कर रहे थे, फैक्ट्री में 6 फीट पानी भरा था

अलवर उधोग नगर थाना क्षेत्र में पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में पानी से भरे 6 फिट पानी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। एक बालक ने अलवर के ESIC अस्पताल में तो दूसरे ने रात को जयपुर में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक सगे भाई थे। एक की उम्र 3 साल व दूसरे की केवल डेढ़ साल थी। मृतक बच्चों के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि MIA में पाउडर बनाने की फैक्ट्री भारती मिनरल में काम कर रहे थे। वहीं परिसर में पानी का कुंडा बना हुआ था। जिसमें कई फीट पानी था। वहां खेलते हुए बालक दिवांशु उर्फ विक्की (3) और अंकुश राज (डेढ साल) पुत्र दिलीप साहनी निवासी शेखपुरा बिहार गिर गए। जिससे एक बालक ने कुछ घंटे बाद ही ESIC मेडिकल कॉलेज एमआईए अलवर में दम तोड़ दिया। दूसरे बालक को जयपुर रैफर किया गया था। जिसने रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया। अब जिला अस्पताल जयपुर से दूसरे मृतक बालक के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। श्रवण कुमार ने बताया कि मृतक बालक के पिता दिलीप कुमार पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में करीब दस दिन पहले से ही काम करने लगा है। वह फैक्ट्री में परिवार के साथ रहता है। जबकि दिन में दिलीप काम में लगा था। उसके बालक विक्की ओर अंकुश राज फैक्ट्री में खेल रहे थे। तभी फैक्ट्री में करीब 6 फुट गहरे पानी के कुंडे में गिर गए। कुछ देर तक बालक मिलने नहीं। इसके बाद पानी के कुंडे पर निगाह गई तब एक दिखा। फिर तत्काल फैक्ट्री में कार्य करने वाले श्रमिकों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। विक्की की ईएसआईसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । अंकुश राज को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दि। जहां रात को इलाज के दौरान दूसरे बालक ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस पहुंची। बालक मृतक विक्की को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं बालक विक्की का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों बालकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *