फैक्ट्री में सिर पर चोट लगने से युवक की मौत:कोडरमा में तार का रोल गिरने से हादसा, अस्पताल ले जाते समय मजदूर ने तोड़ा दम

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गझण्डी रोड पर स्थित धन-लक्ष्मी फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शनिवार सुबह काम के दौरान 19 वर्षीय मजदूर रोहित कुमार की मौत हो गई। रोहित कुमार भभुआ (बिहार) का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई रमाकांत बिंद ने बताया कि वे दोनों इस फैक्ट्री में काम करते थे। यहां तार और पोल का निर्माण होता है। शनिवार सुबह रोहित और 4-5 अन्य मजदूर तार के रोल को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर रहे थे। सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया इसी दौरान रोहित का संतुलन बिगड़ गया और तार का भारी रोल उसके ऊपर गिर गया। इस हादसे में उसका सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और काफी खून बहने लगा। फैक्ट्री में मौजूद लोग तुरंत उसे सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रमाकांत ने बताया कि वे दोनों पिछले 5 वर्षों से इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे। हालांकि, रोहित बीच में अपने गांव चला गया था और काफी समय तक काम पर नहीं आया था। वह सिर्फ 10 दिन पहले ही काम पर लौटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद चंदवारा पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता का नाम बृजराज बिंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *