फैन्सी ड्रेस स्पर्धा में लकिता ने बाजी मारी

भास्कर न्यूज | गेवरा दीपका एसईसीएल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने की पहल की है। 8 मार्च को बिलासपुर मुख्यालय से इसकी शुरुआत हुई। इसके तहत हर सप्ताह कंपनी की परियोजनाओं में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में दीपका क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में दीपका एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा और दीक्षा महिला समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा मुख्य अतिथि रहीं। विद्युत एवं यांत्रिकीय विभाग के महाप्रबंधक सी प्रमोद नायर, महाप्रबंधक (उत्खनन) दीपक रस्तोगी, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक सुधीर कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक पुनीत, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित यादव और प्रबंधक (कार्मिक) जितेन्द्र कुमार दुबे भी मौजूद रहे। दीक्षा महिला समिति की सदस्याएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। महिलाओं ने फैन्सी ड्रेस, ट्रेडिशनल नृत्य और अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में लकिता चहल ने पहला, रोशनी ने दूसरा और रुबीना सिद्दीकी ने तीसरा स्थान पाया। वूमन ऑफ द डे प्रतियोगिता में रोशनी पहले, रुबीना दूसरे और लकिता चहल तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि संजय कुमार मिश्रा ने महिला असिस्टेंट कर्मचारियों को ऑपरेटर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। रंभा मिश्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *