फैशन एवं इंटीरियर डिजायनर प्रीति मालू की पहल:गुजरात से शुरू किया पहली रोटी गाय की अभियान, अब तक 100 स्कूलों से 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ा

सनातन संस्कृति में घर में पहली रोटी गाय के लिए बनाई जाने की परंपरा है, लेकिन अब यह परंपरा विलुप्त होती जा रही है। इस परंपरा को जिंदा रखने के लिए सियाणी गांव की प्रीति संजय मालू ने बीड़ा उठाया है। प्रीति सियाणी गांव की हैं और गुजरात के नवसारी शहर में पीहर है। उन्हें बचपन से ही सनातन धर्म के संस्कार की शिक्षा मिली। प्रीति का विवाह रामसर गांव में हुआ। वर्तमान में जोधपुर में रहते हैं। उनके पति संजय मालू मुंबई में आर्किटेक्ट हैं। प्रीति फैशन एवं इंटीरियर डिजायनर हैं। कोरोना काल ने प्रीति के जीवन को एक नई दिशा दी। कोरोना के दौरान मुंबई जैसे महानगर में गायों की स्थिति ने उन्हें झकझोर दिया। इसी व्यथा को लेकर उन्होंने निश्चय किया कि इस परंपरा को न केवल स्वयं निभाएंगी बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी इससे जोड़ेंगी। इसी विचार से सितंबर 2023 में प्रीत फाउंडेशन का जन्म हुआ और पहली रोटी गाय की अभियान की शुरूआत हुई। अभियान का शुभारंभ वर्ष 2023 में गुजरात के नवसारी जिले से किया। अभियान के शुरुआती दौर में गुजरात राज्य के पांच जिले नवसारी, वलसाड, सूरत, वापी और जूनागढ़ को चुना गया। प्रीत फाउंडेशन ने स्कूलों के बच्चों को जोड़ा ताकि बचपन से ही बच्चों के मन में गोमाता एवं सनातन संस्कृति के प्रति निष्ठा जगे। गुजरात में पांच जिलों की स्कूलों को अभियान से जोड़ा, अब राजस्थान में शुरू
वर्तमान में गुजरात राज्य में 100 से अधिक स्कूलों में पहली रोटी गाय की अभियान सक्रिय है। स्कूलों के माध्यम से बच्चों को सप्ताह के सिर्फ एक दिन घर में बनी पहली रोटी गाय की लाने के लिए प्रेरित किया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि आज इस अभियान से 1 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। प्रीति मालू ने बताया कि बच्चों का सनातन वैदिक संस्कृति एवं गोमाता के प्रति बढ़ता लगाव ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। प्रीति को इसके लिए वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने सम्मानित किया। राजस्थान में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बाड़मेर जिले के सियाणी गांव में एक निजी और दो सरकारी स्कूलों में पहली रोटी गाय की अभियान की शुरूआत की गई। प्रीति मालू ने बताया कि पहली रोटी गाय की अभियान बाड़मेर जिले से लेकर राजस्थान राज्य के हर एक जिले में विस्तार दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *