फैशन डिजाइनर के घर फायरिंग के 5 आरोपी गिरफ्तार:लुधियायाना में गाड़ी में लगाई थी आग, परिचित निकला मुख्य आरोपी, रिमांड पर भेजा

लुधियाना जिले के खन्ना में पंजाबी कलाकारों से जुड़े प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर आशु विजन (देव कलेक्शन) के घर पर हुई फायरिंग और आगजनी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो खन्ना शहर के रहने वाले हैं, जबकि दो जगराओं और एक एसएएस नगर का रहने वाला है। इनमें अमित कुमार लाडी (गुलमोहर नगर, खन्ना), ईश्वर सिंह (रंधावा स्ट्रीट, मलेरकोटला रोड, खन्ना), विकास बोट्स (ढकोली, एसएएस नगर) और परमवीर सिंह (जगराओं) शामिल हैं। पांचवें आरोपी के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है। 19 जनवरी को हुई थी वारदात बता दे कि यह घटना 19 जनवरी की सुबह खन्ना शहर में हुई थी। जहां अज्ञात हमलावरों ने फैशन डिजाइनर आशु विजन के घर पर फायरिंग की थी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। परिचित ने रची साजिश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की निगरानी में पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी की और तकनीकी सबूतों तथा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया। जांच में सामने आया कि खन्ना के दो आरोपी आशु विजन के जानकार थे और उन्होंने ही इस हमले की पूरी साजिश रची थी। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हमले के पीछे की वजह, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, हथियार और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *