जालंधर| चंडीगढ़ टाइम्स फैशन वीक 2025 में हिस्सा लेते हुए एलपीयू के छात्रों ने अपनी कला को मंच पर प्रदर्शित किया। स्टूडेंट्स को 136 कपड़ों से मिलकर बने 45 बेहतर डिजाइन को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रत्येक परिधान को रीगल एम्बर्स, कोलम, रंगायन, सिंधुरी और डिवाइन फैमिनिजम थीम के अनुसार तैयार किया गया था। ये डिजाइन सूक्ष्म शिल्प कौशल, सस्टेनेबल प्रेक्टिसिज और समकालीन डिज़ाइन के माध्यम से जीवंत हुईं। छात्रों के काम ने डिटेल, टेक्निकल निपुणता और वैचारिक गहराई पर उनकी जानकारी प्रदर्शित की। उनके डिजाइनों में नवीन सिल्हूट, जटिल वस्त्र हेरफेर और एक रंग पैलेट शामिल थे, जो पारंपरिक तकनीकों को आधुनिक सुंदरता के साथ सहजता से मिक्स कर रहे थे। छात्रों ने अंजलि अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ कक्कड़, बाबी ग्रेवाल और छवि अग्रवाल के साथ मंच साझा किया। सेलिब्रिटी शो-स्टॉपर अपार शक्ति खुराना, सोनल चौहान और मधुरिमा तुली ने प्रोफेशनल और छात्र, दोनों तरह के डिजाइनर से बने डिजाइन पहनकर रनवे पर वॉक की। स्टॉफ मेंटरशिप और इंडस्ट्री मेंटरशिप के तहत, छात्र डिजाइनरों की टीम ने, बैकस्टेज और मॉडलों के सहयोग से शुरू से लेकर अंत तक सब कुछ मैनेज किया। प्रोफेसर डॉ. पवित्र प्रकाश सिंह ने कहा, हमारे विद्यार्थियों ने यहाँ जो हासिल किया है, वह हमारे शैक्षिक मूल्यों का मूल है।


