फैसला आने से पहले बंदी फरार:न्यायालय कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज; CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

ग्वालियर में फैसला आने से पहले ही एक बंदी न्यायालय से फरार हो गया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जिला एवं शस्त्र न्यायालय की है। बंदी की कर्मचारियों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बंदी के फरार होने पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस अब बंदी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ग्वालियर की विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि हजीरा थाने में दर्ज मामले में न्यायालय में पेश किया गया आरोपी जोनी पुत्र कोक सिंह जाटव मौका पाकर फरार हो गया। बंदी के गायब होने का पता चलते ही पहले न्यायालय में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद न्यायालय कर्मचारी कमल प्रकाश थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस दे रही दबिश मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह अपने घर पर नहीं पहुंचा था। अब पुलिस उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं, साथ ही आस-पास लगे CCTV कैमरे भी खंगाल रही हैं। जिससे पता चल सके कि वह अकेला भागा है या फिर उसकी किसी ने मदद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *