बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने हाई ट्रांसमिशन लाइन चोरी का खुलासा करते हुए चोर समेत तीन खरीददार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चुराए 6 क्विंटल तार को बरामद किया है। चोरों ने फतेहगढ़ से ब्यावर तक बिछ रही हाई ट्रांसमिशन लाइट करीब 1900 मीटर फॉर्च्यूनर कार में चुराई थी। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। दरअसल, मुरलीधर गौड पुत्र भीकमचंद निवासी 28 सेंट्रल स्कूल स्कीम जोधपुर हाल एडवाइजर स्टरलाइट कंपनी ने 4 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया- स्टरलाइट कंपनी में सलाहकार पद पर कार्यरत हूं। कंपनी फतेहगढ़ से ब्यावर तक हाई ट्रांसमिशन लाइट लाइन बिछाने का काम कर रही है। जो पूरा होने की स्थिति में है। काम केईसी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। 2 फरवरी की रात में राजीव नगर नवातला में 765 केवी के बड़े टावरों में से 1900 मीटर यानि करीब 3500 किलोग्राम एल्यूमिनियत केबल आरोपी चुरा कर ले गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच पड़ताल शुरू की। थानाधिकारी अचलाराम ने बताया- थाना स्तर पर टीम बनाई गई। टीम ने तकनीक और सूचना के आधार पर संदिग्ध इलियास पुत्र रिमजान खान निवासी गंगापुरा, मूलाराम पुत्र राणाराम, मुकेश पुत्र भलाराम दोनों निवासी रेलवे स्टेशन समदड़ी, हाल पचपदरा को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने बड़नावा-नवातला से गुजरने वाले फतेहगढ़-3 ब्यावर 765 केवी हाई ट्रांसमिशन लाइन चोरी करना और खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर करीब 6 क्विंटल तार बरामद किया गया। साथ ही एक बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार को जब्त किया है। मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


