फॉर्म भरने में मतदाताओं की मदद करें कार्यकर्ता: अमित

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित बूथ प्रभारियों की जिला स्तरीय कार्यशाला 22 नवंबर को भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड में आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू रहे। भाजपा प्रदेश मंत्री साहू के प्रथम कोरिया आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसमें केबी जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, शैलेष शिवहरे, शिव कुमारी सोनपाकर, धर्मवती राजवाड़े समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदेश मंत्री ने कहा कि देश के 12 राज्यों में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है और इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर का कार्य चल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदान केंद्र स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक भरने में सहयोग करें और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के कार्य में मदद करें। भाजपा जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि एसआईआर कार्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *