बालोद| जिला मुख्यालय के गैरेज के पास फॉल्ट (डिस्क फटने, ब्रेकडाउन) की वजह से बुधवार रात और गुरुवार को सुबह से दोपहर तक ढाई घंटे बिजली बंद रही। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएसईबी के एई एचके यादव, जेई अंजली ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात फॉल्ट आने की वजह से नया बस स्टैंड, सिंचाई कॉलोनी, खरखरा केनाल के आगे घरों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। गुरुवार को सुधार कार्य के बाद व्यवस्था सुधर गई है। रात में लगभग डेढ़ घंटे और सुबह एक घंटे तक बिजली बंद रही।


