बूंदी पुलिस ने रेप के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने 16 सितंबर को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी फोर सीलिंग का काम करने के बहाने उनके घर आया था। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसने काम के दौरान पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती का दबाव बनाया। 2019 में आरोपी ने पीड़िता के फोटो खींच लिए। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे कैफे में ले जाकर रेप करता रहा। एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी यशोराज मीणा की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 सितंबर को मुख्य आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद 19 सितंबर को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और जसवीर मीणा की निगरानी में चल रही है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।


