फोबिया से ग्रस्त युवक ने ट्रेन में की तोड़फोड़:कोच के टॉयलेट में खुद को बंद किया, पुलिस ने सतना स्टेशन पर हिरासत में लिया

सतना में वाराणसी से कोयंबटूर जा रही स्पेशल ट्रेन (06006) में बुधवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। यात्री एस4 कोच के टॉयलेट में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और चीजें तोड़ने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही सतना स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया गया कि युवक अचानक घबरा गया और टॉयलेट में बंद होकर जोर से चिल्लाने लगा। इसी दौरान उसने टॉयलेट के कांच, खिड़की और अन्य सामान तोड़ दिया। आवाज सुनकर यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। ट्रेन के सतना पहुंचते ही पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला। फोबिया से पीड़ित है युवक
युवक का नाम संदीप चौधरी है, जो वाराणसी का रहने वाला है। जांच में पता चला कि उसके पास टिकट भी नहीं था। आरपीएफ का कहना है कि युवक फोबिया जैसी मानसिक समस्या से पीड़ित है। पूछताछ में उसने बताया कि दौरा पड़ने जैसा लगा, उसे अपनी जान को खतरा महसूस हुआ, इसलिए घबराकर उसने ऐसा किया। वह वाराणसी से नागपुर जा रहा था। पुलिस ने बिना टिकट यात्रा और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की है। उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है, और मानसिक हालत को देखते हुए आगे की कार्रवाई सावधानी से की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *