फोरलेन पर दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत:डीएवी के छात्र की बाइक दुर्घटना में जान गई, ठेकेदार की कार डिवाइडर से टकराई

पलामू में मंगलवार को एनएच 39 फोरलेन पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में डीएवी स्कूल का 17 वर्षीय छात्र विकेश कुमार सिंह की जान चली गई। विकेश चियांकी कुसुमटांड़ निवासी गिरिवर सिंह का पुत्र था। दोपहर एक बजे स्कूल से लौटने के बाद विकेश बिना परिवार को बताए बाइक से निकल गया। सतबरवा की ओर से आते समय फोरलेन पर ओवरटेक करते वक्त उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से एमएमसीएच में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पेट्रोल पंप के पास कार डिवाइडर से टकरा गई दूसरी दुर्घटना मेदिनीनगर-पड़वा मार्ग पर हुई। कठौतिया गांव के 50 वर्षीय ठेकेदार संजय साव नवाबाजार से घर लौट रहे थे। लोहड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। दोनों दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *