विश्रामपुर | नप अंतर्गत रेहला कस्बा स्थित पूर्व मध्य रेलवे जोन के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गढ़वा रोड जंक्शन पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज को विस्तारित कर पूरा करने की मांग जोर पकड़ लिया है। इसको लेकर खैरा विकास मंच के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी ललन प्रसाद पांडेय ने पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद को ज्ञापन सौंपकर इसके सीमित निर्माण का विरोध तथा पूर्ण रूप से क्रियान्वयन कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में गढ़वा रोड स्टेशन प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर निर्माण कराए जा रहे दोनों प्लेटफार्म तक सीमित फुटओवर ब्रिज को विस्तारित कर पूरे रेललाइन के पार, दोनों पक्की सड़क तक पहुंचपथ बनाए जाने की मांग को लेकर अगले आठ मार्च को गढ़वा रोड स्टेशन परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल करने का एलान किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि गढ़वा रोड जंक्शन धनबाद रेल मंडल का यात्री टिकट से सर्वाधिक रेल राजस्व अर्जित करनेवाला मॉडल रेलवे जंक्शन में से अग्रणी स्थान रखता है ।लेकिन यहां जाल की तरह बिछे रेलवे ट्रैक पार करने के लिये दोनों तरफ के पहुंचपथ तक फुटओवर ब्रिज का निर्माण का अंचलवासी काफी अरसे से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन रेल प्रशासन ने यात्री सुरक्षा और हित की अनदेखी कर उसकी लंबाई घटाकर सीमित कर। ओवर ब्रिज का निर्माण महज दोनों प्लेटफॉर्म तक सीमित कर दी है। ललन प्रसाद पांडेय ने बताया कि गढ़वा रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन रेहला शहर के बीचों-बीच से गुजरता है। भास्कर न्यूज | छतरपुर छतरपुर के बाई पास फोरलेन एनएच 98 सड़क पर मसीहानी मोड़ के समीप खड़े युवक को बाइक पर सवार चार युवकों ने चाकू से मार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर के सामने स्थित पासवान टोला निवासी हरीनाथ पासवान का 23 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार के साथ मसीहानी मोड़ के समीप चार युवकों ने मारपीट की और पेट में चाकू मार दी। जिससे नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नीतीश को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घायल नीतीश ने बताया कि वह मसीहानी गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक आए और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दी। जिसके बाद सभी भागने लगे इसी दौरान बाइक चला रहा युवक को पकड़ कर शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गए युवक की पहचान छतरपुर थाना के बगईया निवासी शंभू सिंह का बेटा मुकेश सिंह के रूप में हुई है।


