फोरलेन साइट पर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग:टेंट में सो रहे मजदूर के पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; खोखा बरामद

पलामू में एनएच 39 के फोरलेन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह एक मजदूर को अपराधियों ने गोली मार दी। सतबरवा इलाके के रजडेरवा गांव के विक्रम सिंह (30) के पीठ में गोली लगी है। उसे श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए बदमाश घटना सदर थानाक्षेत्र के सिंगरा में सुबह 5:30 बजे हुई। दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए। वे मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए। घटना के समय मजदूर सो रहे थे। गोली की आवाज से सभी की नींद खुली। टेंट में सड़क की तरफ पीठ करके सो रहा था विक्रम घटना के बाद निर्माण कंपनी के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया। थाना प्रभारी संतोष गुप्ता घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। घायल विक्रम सिंह ने बताया कि वह टेंट में सड़क की तरफ पीठ करके सो रहा था। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी पलामू में फोरलेन साइट पर रंगदारी के लिए अपराधी फायरिंग कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *