अमृतसर | कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अमृतसर ने मिलकर ‘फोर्टिस गोल्डन टेम्पल राइड’ का आयोजन किया। इस विशेष साइकिल रैली में 100 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह रैली फोर्टिस अस्पताल लुधियाना, मॉल रोड से शुरू हुई और फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अमृतसर से होकर स्वर्ण मंदिर पर समाप्त हुई। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की जल्दी पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस 172 किलोमीटर की साइकिल यात्रा में कैंसर सर्वाइवर और साइक्लिंग के शौकीनों ने भाग लिया । रैली का शुभारंभ फोर्टिस लुधियाना से डॉ. विशालदीप गोयल और गुरदर्शन सिंह मांगट ने किया। उनके साथ वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों की टीम भी शामिल रही। इसके बाद फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अमृतसर से स्वर्ण मंदिर तक के सफर की औपचारिक शुरूआत योगेश जोशी और डॉ. हकीम अंसार ने इसकी की।


