फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में 72 साल के बुजुर्ग का जानलेवा ब्रेन ट्यूमर सुरक्षित निकाला

अमृतसर| फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अमृतसर में 72 साल के देविंदर सिंह का जानलेवा ब्रेन ट्यूमर न्यूरोनैविगेशन टेक्नोलॉजी से सफलतापूर्वक निकाला गया। सर्जरी डॉ. राज कमल, डायरेक्टर-न्यूरोसर्ज री के नेतृत्व में हुई। न्यूरोनैविगेशन और हाई प्रेसिजन ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोपी की मदद से ट्यूमर को बिना ज्यादा खून बहाए पूरी तरह हटाया गया। कॉन्ट्रास्ट सीटी और एमआरआई ब्रेन स्कैन में 6 सेंटीमीटर का ब्रेन ट्यूमर मिला। डॉ. राज कमल ने बताया कि ट्यूमर का स्थान और आकार सर्जरी को चुनौतीपूर्ण बना रहे थे। न्यूरोनैविगेशन और न्यूरोसर्जिकल माइक्रोस्कोप से ट्यूमर की सटीक जगह का पता चला। इससे मस्तिष्क के आसपास के टिश्यू को नुकसान पहुंचाए बिना ट्यूमर हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *