जयपुर | फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने पहला AI आधारित और एडवांस्ड थेरपेटिक जीआई एंडोस्कोपी विभाग शुरू किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने किया। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि नया सिस्टम रियल टाइम वीडियो एनालिसिस से डॉक्टरों को एंडोस्कोपी के दौरान सूक्ष्म असामान्यताओं को पहचानने में मदद करता है, जिससे गैस्ट्रोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी दोनों में निदान की सटीकता बढ़ती है।


