फोर्टिस हॉस्पिटल में सीएमई पर कार्यक्रम, फार्मासिस्टों का ज्ञान-कौशल बढ़ाया

जालंधर | फोर्टिस हॉस्पिटल, जालंधर ने यूनाइटेड फार्मासिस्ट अलायंस सोसाइटी और जालंधर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया। फोर्टिस के इमरजेंसी विभाग के डॉ. मंदीप सिंह ने “व्हेयर सिस्टम्स, स्पीड एंड सर्वाइवल कन्वर्ज” विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम ने मेडिकल प्रोफेशनल्स और फार्मासिस्टों को ज्ञान व कौशल बढ़ाने का मंच प्रदान किया। नवदीप मदान नैडी (चेयरमैन, होलसेल केमिस्ट ऑर्गनाइजेशन, दिलकुशा मार्केट) मुख्य अतिथि और अतीन अग्रिहोत्री (कोऑर्डिनेटर, नशा मुक्ति मोर्चा, दोआबा जोन) विशेष अतिथि रहे। यूपीएस के चेयरमैन हरविंदर कमल और जेडीसीए के महासचिव कपिल अरोड़ा ने मंच संचालन किया। सुनील डांग (प्रधान, जेडीसीए) और कमल कांत कलिया (प्रधान, यूपीएस) ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अमनदीप सिंह (पीएचडी, आईएसएफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मोगा) ने डाइट एंड न्यूट्रिशन पर जानकारी दी। 25 सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र दिए गए। जगदीश क्वात्रा, भीमसेन, मनदीप, अजय शर्मा, जसविंदर पॉल, राकेश आहूजा, पंकज गुप्ता, अभिनंदन शर्मा और जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *