छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर मारे गए 31 नक्सलियों के एनकाउंटर का फोर्स ने लाइव वीडियो जारी किया है। इसमें कर्रेगुट्टा पहाड़ पर नक्सलियों की बनाई गई गुफाओं की अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में जवान नक्सलियों पर भारी गोलीबारी करते हुए दिख रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि जवानों ने बड़ी मशक्कत से बंकर तलाशे और हथियारों का जखीरा बरामद किया। अलग-अलग दिनों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने एरिया कमेटी मेंबर, डिविजनल कमेटी मेंबर रैंक के नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। वहीं, नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने कर्रेगुट्टा हिल्स में जवानों ने 450 से ज्यादा आईईडी रिकवर कर डिफ्यूज की। सैकड़ों की संख्या में यूबीजीएल, इंसास, एसएलआर, एयर गन जैसे हथियार बरामद किए गए। बता दें कि 21 अप्रैल 2025 तक कर्रेगुट्टा पहाड़ी नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना था। इसमें सैकड़ों की संख्या में नक्सली मौजूद थे। 1. कर्रेगुट्टा में बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच जवानों ने छिपे नक्सलियों को तलाश किया और मार गिराया।
2. इस पहाड़ में बड़े नक्सली नेताओं का जमावड़ा होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने ऐसे चलाया सर्च ऑपरेशन।
3. नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने के बाद ऐसे जवानों ने पहाड़ पर चढ़ाई की और कर्रेगुट्टा फतह किया।
4. जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटे-बड़े करीब 250 बंकर मिले, जिन्हें तबाह कर दिया गया है।


