अमृतसर| फ्यूचर टायकून को लेकर तीसरी कार्याशाला का आयोजन रविवार को जीएनडीयू में हुआ। युवाओं ने अपने बिजनेश मॉडल पेश किए। डिप्टी सीईओ तीरथपाल सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने पैनल के समक्ष अपने विचार साझा किए। पैनलिस्ट डॉ. बेदी, अमित मदान, डॉ. बिक्रम, हितेन गुलाटी, विक्रांत कपूर ने सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास पर जोर दिया। हर सफल व्यवसायी तब तक अपना साहस और मेहनत जारी रखता है जब तक कि वह एक निश्चित मुकाम तक नहीं पहुंच जाता। उतार-चढ़ाव हर स्टार्टअप और उद्यम का हिस्सा हैं। लेकिन साहस के साथ हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीएचडी चैंबर और स्टार्ट-अप पंजाब के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का समापन जून में बड़े पैमाने पर ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। जिसमें 6 श्रेणियों के कुल 18 विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे ।


