देवास में वृंदावन धाम कॉलोनी में एक मकान से जिस महिला की फ्रिज में लाश मिली उसे पड़ोसियों ने 1 मार्च 2024 से नहीं देखा था। महिला के कथित पति संजय पाटीदार ने हत्या के बाद फ्रिज में लाश छिपाई और लोगों से झूठ बोलता रहा। पड़ोसी जब भी उससे पत्नी के बारे में पूछते तो वह कहता कि उसकी मां को अटैक आया है। वह मायके गई हुई हैं। प्रतिभा प्रजापति खाटू श्याम की भक्त थी। हर एकादशी पर अमृतनगर स्थित मंदिर में जाती थी। ये संयोग ही रहा कि उसका शव भी एकादशी तिथि पर ही फ्रिज में मिला। बता दें कि महिला के लिवइन पार्टनर संजय पाटीदार ने दाेस्त के मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव फ्रिज में छिपाया था। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
जांच में सामने आया कि बिजली बिल नहीं आए इसलिए मकान में रहने आए नए किराएदार ने फ्रिज बंद कर दिया था। इसी वजह से शव की बदबू आने लगी। फ्रिज खोलने पर उसमें शव होने की जानकारी सामने आई। प्रतिभा का एक भाई और माता-पिता हैं, जो उज्जैन के फ्रीगंज में रहते हैं। लव मैरिज के बाद से ही परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। शव मिलने की सूचना के बाद उन्होंने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। हालांकि कुछ रिश्तेदारों ने देवास में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही है। जून 2024 में संजय ने मकान खाली दिया था
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, जिसमें वह फ्रिज भी शामिल था। मकान खाली करने से पहले संजय ने उस फ्रिज को अच्छी तरह से कवर किया था। पहले उस पर सफेद रंग का कपड़ा बांधा गया। इसके बाद उसके आसपास घर के सामान जैसे बर्तन स्टैंड और बिस्तर रख दिए थे। ताकि किसी को शक न हो। इसी बीच मकान मालिक के कहने पर नए किराएदार ने सफाई के लिए कमरा खोला था। बार-बार कहता था, मैं सामान ले जाऊंगा
वर्तमान किराएदार बलवीर सिंह ने बताया कि हम जुलाई से यहां पर रहने आए थे। सामने के दो रूम पुराने किराएदार ने खाली नहीं किए थे। मैंने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन वह यही बोलते कि मैं सामान ले जाऊंगा। जब मकान मालिक से बात हुई तो हमने कहा था कि बच्चों की पढ़ाई के लिए हमें कमरा चाहिए, जिसे हम इस्तेमाल कर लेंगे। मकान मालिक की सहमति से बुधवार रात 8.30 बजे कमरा खोला। उस समय फ्रिज चलता दिखा, उन्होंने सोचा बेवजह बिजली कर बिल आएगा, इसके बाद उन्होंने स्विच बंद कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिवार के साथ रूम की सफाई करने पहुंचे तो देखा फ्रिज से खून निकल रहा था और बदबू भी आ रही थी। दोनों ने खुद को बताया था पति-पत्नी
कॉलोनी वासियों ने बताया कि दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। उनका कोई बच्चा नहीं था। प्रतिभा सिलाई का काम भी करती थी और वह धार्मिक कार्य में भी बढ़चढ़ की भाग लेती। एकादशी के दिन वह अमृतनगर स्थित खाटू श्याम मंदिर भी जाती थी। संयोग ही रहा कि उसका शव भी एकादशी तिथि पर ही फ्रिज में मिला। कॉलोनी के लोगों ने प्रतिभा को 1 मार्च 2024 के बाद से नहीं देखा था। आरोपी बोला- शादी का दबाव बना रही थी
एएसपी जयवीर भदौरिया के साथ एक टीम संजय को पकड़ने उज्जैन पहुंची। उज्जैन से गिरफ्त में आए संजय पाटीदार ने बताया कि प्रतिभा के साथ वह पांच साल से लिव इन में रह रहा था। तीन साल तक प्रतिभा को उज्जैन में रखने के बाद दो साल पहले वह उसे देवास लेकर आया था। यहां किराए से रखा था। संजय ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रतिभा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। वह उससे परेशान हो चुका था। गला घोंटकर की हत्या, कमरा लॉक किया
आरोपी ने बताया कि उसने इंगोरिया के ही रहने वाले अपने दोस्त विनोद दवे के साथ उसकी हत्या की प्लानिंग की। मार्च महीने में प्रतिभा का किराए के मकान पर गला घोंटा और लाश को फ्रिज में डाल दिया। फ्रिज को कपड़े से बांधकर ढंक दिया। सामान को जमाकर कमरे को लॉक कर दिया। 5 साल पहले की थी लव मैरिज
प्रतिभा के परिचित दुर्गाशंकर प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को मेरे मित्र और एएसआई ने घटना की जानकारी दी। मुझसे पूछा कि समाज में से कोई उसे जानता है क्या? तब वह मुझे यहां लेकर आए। दुर्गाशंकर ने बताया कि प्रतिभा ने कोरोना काल में लव मैरिज की थी। वह घर से करीब 5 साल से लापता थी। उसे ढूंढने का प्रयास किया गया, पर वह मिली नहीं। प्रतिभा से इस बीच में कोई संपर्क नहीं हुआ। यह खबर भी पढ़ें प्रेमिका की हत्या की, 10 महीने फ्रिज में रखी लाश देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश के मामले में खुलासा हो गया है। महिला की 10 महीने पहले हत्या की गई थी। आरोप उसके लिवइन पार्टनर पर है। आरोपी शव को फ्रिज में रखकर भाग गया था। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…. बोरी में भरी लाश, 6km दूर ले जाकर जलाई
बैतूल के मुलताई में एक शख्स ने सिर में पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी। लाश को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 6 किलोमीटर दूर ले गया और भूसे के ढेर में रखकर आग लगा दी, लेकिन लाश 85% ही जल सकी और महिला की पायल से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी पति प्रहलाद धुर्वे (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, अब कहता है-मर जाऊं क्या दिल्ली के तिहाड़ की जेल नंबर-4 के सेल नंबर-15 में कैदी नंबर-11592 बंद है। ये कैदी किसी से ज्यादा बात नहीं करता। आजकल सिर्फ अपने केस की 6629 पेज की चार्जशीट पढ़ता रहता है। 12 नवंबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने छतरपुर इलाके से एक आम से दिखने वाले लड़के आफताब को गिरफ्तार किया। पूछताछ और छानबीन में सामने आया कि आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई, 2022 को गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर


