फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती में ओवर ऑल चैंपियन बना बोकारो

सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोहरदगा के बलराम साहू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में बोकारो के बालक-बालिका पहलवानों ने अपना परचम लहराया। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के सभी कैटेगरी में बोकारो ओवर आल चैंपियन बना। आज बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह को सेक्टर 5 मैदान में विजेता खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और सम्मान दिया। विजेता पहलवानों में तरन्नुम कुमारी, मंजू सिंह, आरती पांडे, सिमरन कुमारी, तन्नू कुमारी, कुमकुम कुमारी, अंजलि सिंह, खुशबू उपाध्याय, कुश कुमार, अभिषेक सिंह, बादल कुमार, देवेन्द्र कुमार, सूरज कुमार, नीतीश कुमार, गणेश कुमार, शिवम कुमार, चंदन कुमार शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *