फ्लाइट की विश्वसनीयता पर उठे सवाल:अंबिकापुर फ्लाइट लगातार हो रही फेल, फिर की गई कैंसिल

अंबिकापुर से बिलासपुर आने वाली फ्लाइट लगातार फेल हो रही है। यह फ्लाइट बुधवार को भी नहीं आई। पिछले दो-तीन दिनों से ऐसा हो रहा है। पहले ही यात्री और​ विजिबिलिटी की समस्या से जूझ रही अंबिकापुर फ्लाइट के नियमित नहीं आने से परिचालन पर ही सवाल खड़ा हो रहा है। इधर, टर्मिनल बिल्डिंग का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को मिल चुका है। अब इसे तकनीकी स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। अंबिकापुर फ्लाइट लगातार विजिबिलिटी और यात्रियों की समस्या से जूझ रही है। अब तक बिलासपुर से अंबिकापुर जाने वाले यात्रियों की संख्या औसत से नीचे ही रही है। यही वजह है कि इसका संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी को छह दिन से शेड्यूल कम कर पांच दिन करना पड़ा। अब पांच दिन भी फ्लाइट नियमित नहीं हो पा रही है। अंबिकापुर एयरपोर्ट में विजिबिलिटी की समस्या शुरू से रही है। इस वजह से ही इसका समय भी बदला गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। फ्लाइट के नहीं आने की वजह विजिबिलिटी भी बताई जा रही है। अंबिकापुर फ्लाइट उद्घाटन वाले दिन से ही सवालों में है। पहले दिन ही अंबिकापुर फ्लाइट चार घंटे लेट आई थी। इसके बाद से अब तक फ्लाइट कभी आती है और कभी नहीं आती। इस तरह अंबिकापुर फ्लाइट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो चुका है। टर्मिनल बिल्डिंग का एस्टीमेट मिला, भेजा जाएगा तकनीकी स्वीकृति के लिए
टर्मिनल बिल्डिंग के सामने का डिजाइन बदला जाना है। इसके लिए राज्य शासन ने पहले ही 5 करोड़ रुपए मंजूर कर लिए हैं। अब पीडब्ल्यूडी को इसका एस्टीमेट भी दिया जा चुका है। इसे तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीवीओआर से पहले होने वाले काम के लिए भी जल्द ही टेंडर लगने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *