भास्कर न्यूज । बेमेतरा बेमेतरा में दो दिवसीय फ्लॉवर शो सहित प्रतियोगिता का निशुल्क आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पौधों की विभिन्न केटेगरी रखी गई। होम गार्डन, किचन गार्डन, टैरेस गाईन, क्रोटन, कैक्टस, जलीय, औषधीय, फल -सब्जियों, फूलों एवं बोनसाई पौधों की कैटेगरी रखी गई थी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को पेड़-पौधों की जानकारी, पर्यावरण सुरक्षा पर योगदान देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता विधायक दीपेश साहू, विशिष्ट अतिथि एसपी रामकृष्ण साहू, अधिष्ठाता संदीप भंडारकर शामिल रहे। सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर हरा-भरा रखने की जन-जागृति आती है। सामान्यतया ऐसे आयोजन बड़े शहरों में होते है। विधायक ने कहा कि आयोजन निरंतर बेमेतरा वासियों को प्रकृति से जुड़ने जागरुक कर रहा है। पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी अपनी बातें रखी। वहीं समापन समारोह में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल शामिल रहे। बेमेतरा. सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक और अन्य अतिथि। स्टॉल लगाकर सजाई पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई। स्टॉल में बच्चों की पेंटिंग, गोबर से बने उत्पाद, धान एवं सब्जियों के बीज शामिल थे। वहीं विजेताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिनमें होम गार्डन श्रेणी में प्रथम स्थान सरिता अग्रवाल, द्वितीय शत्रुहन यदु, तृतीय अमृत कौर, टैरेस गार्डन श्रेणी में प्रथम अनीता साहू, द्वितीय निवेदिता जोशी, तृतीय कविता आढाव, किचन गार्डन श्रेणी में प्रथम शशि, द्वितीय रमन काबरा, तृतीय श्वेता देवांगन, बोनसाई श्रेणी में प्रथम नीतिश राज सोनवानी, द्वितीय प्रवीण परघनिया, तृतीय रितिका पटेल रहे।


