फ्लोरामैक्स कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुईं महिलाएं:कोरबा में लोन माफी की मांग पर अनशन जारी, पुलिस ने जबरन अस्पताल भेजा

कोरबा में फ्लोरा मैक्स कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुई हजारों महिलाओं का तानसेन चौक पर पिछले 4 दिनों से अनशन जारी है। बैंक से लोन वापसी का नोटिस मिलने के बाद परेशान महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। लगातार अनशन के कारण कई महिलाओं की सेहत बिगड़ने लगी है। बीती रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारी महिलाओं को जबरन एंबुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कुछ महिलाओं को चोटें भी आईं। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप पीड़ित महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ही उन्हें कंपनी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया था। अब जब कंपनी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है और वे बैंक की कर्जदार बन गई हैं, तो कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा है। माफी की मांग पर अड़ी महिलाएं करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के इस मामले में कंपनी के मुख्य आरोपी जेल में हैं। महिलाएं लोन माफी की मांग पर अड़ी हुई हैं और स्पष्ट कर चुकी हैं कि जब तक उनका लोन माफ नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड में भी महिलाएं अपनी मांगों पर डटी हुई हैं। क्या है पूरा मामला साल 2022 में शुरू हुई फ्लोरा मैक्स कंपनी ने महिलाओं को सशर्त बैंक से लोन दिलाया। कुछ समय बाद में कंपनी ने लोन की किश्तें देना बंद कर दिया, कंपनी से जुड़े कुछ लोग करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए और कंपनी बंद हो गई। अब बैंक महिलाओं से कर्ज की वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *