बंगाल में मोदी बोले-पाकिस्तान समझ ले, 3 बार घुसकर मारा:अब आतंकी हमला हुआ तो कीमत चुकानी होगी; TMC नेता गरीबों से कट-कमीशन मांगते

पीएम मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में करीब 32 मिनट का संबोधन दिया। पीएम ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों का जिक्र किया। पीएम ने कहा, ‘पाकिस्तान समझ ले 3 बार घर में घुसकर मारा है। हम शक्ति को पूजने वाले लोग हैं। बंगाल टाइगर की धरती से 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।’ राज्य की सत्ताधारी पार्टी TMC पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि, केंद्र की बीजेपी सरकार देशभर में गरीबों को पक्के घर दे रही लेकिन यहां लाखों परिवारों का घर नहीं बन पा रहा है क्योंकि टीमएसी के लोग इसमें भी गरीब के पास से कट और कमीशन की मांग कर रहे हैं। पीएम को आज तीन राज्यों में जाना था। सिक्किम दौरा रद्द होने के बाद वे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे। यहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। शाम को पीएम बिहार जाएंगे। शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का इनॉगरेशन करेंगे। फिर रात में राजभवन में रुकेंगे। मोदी के स्पीच की 6 बड़ी बातें, कहा- बंगाल में गुंडागर्दी को खुली छूट दी गई बिहार में मोदी के कार्यक्रम की हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें… PM मोदी के सिक्किम और पश्चिम बंगाल दौरे से जुड़ी पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *