झालावाड़| सेवा भारती की ओर से शहर की बंजारा बस्ती में भारत माता पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल गरासिया ने की। मुख्य अतिथि विकास शर्मा। विशिष्ट अतिथि अंशुल सिंह पंवार रहे। कार्यक्रम में बस्ती की सभी माताएं बहने अपने घरों से दीपक लेकर आई बड़ी संख्या में बस्ती के लोग उपस्थित रहे। प्रकल्प शिक्षिका दौलत गरासिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रान्त छात्रावास प्रमुख दुलीचंद भी उपस्थित रहे। प्रान्त सेवा भारती के संगठन मंत्री गोविन्द, सेवा भारती जिला मंत्री आनंद गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया भारत माता की आरती कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।


