बंडामुंडा| रेलनगरी बंडामुंडा के सी-सेक्टर स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा आगामी 67वा दुर्गा पूजा के मद्देनजर नई कमेटी का गठन किया गया। मौके पर कमेटी के सदस्यों के द्वारा आगामी दुर्गा पूजा को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विजय हलवाई को अध्यक्ष, संटू सिंह को उपाध्यक्ष,जयंत चटर्जी और मनोज प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष, उज्वल भट्टाचार्य और मंगा रेड्डी को सचिव, रामू, सतीश पिलाई, मुकेश साह और ज्ञान थापा को सहायक सचिव, जयंत दास और अनंत मुखर्जी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। नए कमेटी के अधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा को हर साल की तरह सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।


