बंद कमरे में भाजपा अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी:तीन नाम के साथ महिला और आरक्षित वर्ग के नाम पर भी मांगा सुझाव

संगठन पर्व के तहत भाजपा अध्यक्ष के लिए रविवार को भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक अल्केश आर्य और चुनाव अधिकारी राघवेन्द्र गौतम ने दोपहर 12 बजे से शाम तक अपेक्षित प्रतिनिधियों से बंद कमरे में रायशुमारी की। जिसमें अध्यक्ष के लिए तीन नाम के साथ ही महिला और आरक्षित वर्ग के नाम पर भी सुझाव मांगा गया। वरिष्ठ नेताओं से अध्यक्ष को लेकर नाम मांगे पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारी ने लगभग 95 अपेक्षित प्रतिनिधियों में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्टी अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अध्यक्ष को लेकर नाम मांगे है। इनके नाम दावेदारी में शामिल जिले में वर्तमान अध्यक्ष रामकिशोर कावरे के अलावा अभय कोचर, आनंद कोछड़, पूर्व विधायक भगत नेताम और महिला प्रतिनिधि के रूप में मौसम हरिनखेड़े ने दावेदारी की है। चूंकि जबलपुर संभाग में एक महिला अध्यक्ष का संगठन ने खाका तैयार किया है। ये हैं महिला दावेदार इसके बाद मौसम हरिनखेड़े का नाम तेजी से सामने आया है, पूर्व मंत्री की सुपुत्री के साथ ही युवा जोड़ों अभियान से 2004 में लगभग 25 हजार नए सदस्य बनाकर सक्रिय राजनीति में मौसम ने पदार्पण किया था। जिसके बाद वे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमारसिंह चौहान के कार्यकाल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही और बीते 2020 से वह भाजपा की महामंत्री के साथ ही पीजी कॉलेज की जनभागीदारी सदस्य है। वर्तमान जिला अध्यक्ष भी फिर से चुने जा सकते हैं जिले में अध्यक्ष की रेस में वर्तमान भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे है, जिन्हें विश्वास है कि संगठन उनकी कार्यक्षमता के चलते, उन्हें एक बार पुनः जवाबदारी सौंपेगा। वहीं यह चर्चा है कि प्रदेश में एक साल से कम अवधि के जिलाध्यक्ष को पार्टी पुनः रिपिट कर सकती है, उसमें बालाघाट भी शामिल है। युवा अभय कोचर का नाम भी चर्चा में इसके अलावा संगठन के दूसरे ग्रुप से युवा अभय कोचर का नाम भी लिया जा रहा है, जो वर्तमान में भाजपा मीडिया प्रभारी होने के साथ ही कटंगी विधायक और सांसद के करीबी बताए जाते है। वर्तमान केबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह के खास आनंद कोछड़ का नाम भी अध्यक्ष की दौड़ में है। इसके अलावा पूर्व विधायक भगत नेताम, भी अध्यक्ष बनने के इच्छुक बताए जाते है। 2 जनवरी तक हो सकती है घोषणा भाजपा संगठन पर्व के तहत बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए रविवार को जिला चुनाव प्रभारी राघवेन्द्र गौतम ने रायशुमारी की। जिससे भाजपा में अध्यक्ष की दावेदारों की संख्या कम नहीं है। अब देखना है कि संगठन की रायशुमारी में किसके नाम पर मोहर लगती है, चूंकि केन्द्रीय नेतृत्व की सहमति से ही प्रदेश नेतृत्व आगामी 2 जनवरी तक नाम की घोषणा कर सकता है। मौसम हरिनखेड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *