राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ियों का चयन:चेन्नई में होने वाली वन डे चेलेंजर्स ट्राफी में दिखाएंगी प्रतिभा

शिवपुरी स्थित म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित महिला सीनियर चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 5 जनवरी 2025 से चेन्नई में आयोजित होगा। श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में वर्ष 2022 से संचालित म.प्र राज्य महिला क्रिकेट अकादमी में 24 महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। चेन्नई में होने वाली महिला सीनियर चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए अकादमी की खिलाड़ी राहिला फिरदौस, टीम सी में, संस्कृति गुप्ता टीम-ए में और अनुष्का शर्मा टीम बी में खेलती नजर आयेंगी। कोच अरूण कुमार सिंह ने बताया कि म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी 2022 से संचालित की जा रही है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही खिलाड़ी निरंतर अपने खेल कौशल के दम पर बीसीसीआई की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है। 3 खिलाड़ियों का अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सीनियर चेलेन्जर्स ट्राफी में चयन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *