बंद के दौरान दुकानदारों को किया परेशान : गुरतेज ढिल्लों

पटियाला | किसानों की तरफ से अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पंजाब बंद की कॉल पर भाजपा ने निशाना साधा है। पंजाब भाजपा कार्यकारिणी मेंबर और नाभा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन गुरतेज सिंह ढिल्लों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर यह सबूत है कि किसानों ने जबरन दुकानदारों और व्यापारियों को धमका कर उनकी दुकान बंद करवाई हैं। उन्होंने कहा कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि पंजाब में लोगों ने अपनी मर्जी से बंद किया है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने पंधेर को चुनौती देते हुए कि वह अमन शांति से बंद करने की कॉल दें तो उनके कहने से चार दुकान बंद नहीं होंगी। ढिल्लों ने आरोप लगाते हुए कहा कि किस संगठन जानबूझकर पंजाब का माहौल खराब करने में तुले हुए हैं, जिसे पंजाब के लोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *