बंद घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, ग्रामीणों की सजगता से बाइक छोड़ भागे चोर

भास्कर न्यूज | टुंडी शनिवार की रात टुंडी गोविन्दपुर मुख्य पथ पर टुंडी थाना अंतर्गत लछुरायडीह महाराजगंज के पास स्व. डॉ. इब्राहिम खान के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन आसपास के लोगों की सजगता से चोर चोरी करने में असफल रहे। इतना ही नहीं लोगों की सक्रियता से चोरों की बाइक भी लोगों ने पकड़ ली। सभी आरोपी भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग एक बजे चोरों ने घर के बाहर की चहारदीवारी फांदकर सबसे पहले मुख्य दरवाजा के गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और घर के अंदर दरवाजे पर लगा ताला भी तोड़ दिया। तबतक अगल-बगल का लोग आवाज सुनकर जाग गए और हल्ला करते हुए मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को इकट्ठा होते देख चोर भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीण जब घर के अंदर गए तो बेड में ताला तोड़ने वाला रॉड, टूटा हुआ ताला एवं एक जैकेट मिला। घटना की सूचना टुंडी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास का मुआयना किया तो बगल की दुकान के आगे एक लावारिस बाइक (जेएच 10 डीबी 5436) और एक बैग मिला। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें एक िरंच, कुछ कपड़े मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि डॉ. खान की एकमात्र पुत्री है जो अपने ससुराल झरिया में रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *