कासं | सवाई माधोपुर रणथंभौर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई कर पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई कर मणिपुर की एक युवती को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी स्पा संचालक समीर को हिरासत में लिया है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा ने बताया कि रणथंभौर रोड़ स्थित एक हेवेन्स स्पा संचालक समीर द्वारा मणिपुर की युवती को जबरन बंधक बनाक र रखने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई कर युवती को मुक्त कराया गया।साथ ही स्पा संचालक समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


