भास्कर न्यूज | कोरबा जिले के सीमावर्ती गांव सिरमिना (ललमटिया पारा) में सोमवार को पेड़ में रस्सी से बंधे बकरी के पास पड़ोसी का बकरा घुमते हुए पहुंचा, जो रस्सी में फंस गया। उसे छुड़ने के लिए बकरी मालकिन पार्वती साहू वहां पहुंची तो पड़ोसी पार्वती साहू समेत उसके परिवार के 5 लोग पहुुंच गए। जिनके बीच मारपीट हुआ। महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचती रहीं। बाद में दोनों पक्ष कोरबी चौकी पहुंचा। जहां एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।


