बकिंघम पैलेस के पास कार्रवाई:1400 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी… ईडी की इंदौर विंग ने लंदन में 150 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,400 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मशहूर कपड़ा कंपनी ‘एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड’ और इसके पूर्व सीएमडी नितिन शंभुकुमार कासलीवाल की लंदन में बकिंघम पैलेस के पास 150 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। ईडी के मुताबिक, कासलीवाल पर भारतीय बैंकों से धोखाधड़ी करने की कई एफआईआर दर्ज हैं। ईडी इंदौर के सब-जोनल ऑफिस ने 30 दिसंबर को इस प्रॉपर्टी को लेकर अटैचमेंट ऑर्डर दिया था। 2025 में विदेश में की गई ईडी की सबसे बड़ी कार्रवाई फाइनेंसर इंद्रजीत केस… नौ करोड़ के हीरे-सोना, 5 करोड़ कैश मिले ईडी ने फाइनेंसर इंद्रजीत यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की। यादव के करीबी अमन कुमार के दिल्ली की पॉश सर्वप्रिया विहार कॉलोनी, बंगला नंबर 5/26 में लगभग 9 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के जेवर से भरा सूटकेस बरामद किया। साथ ही 5.12 करोड़ नकद जब्त किए गए। एक अलग बैग से चेकबुक, प्रॉपर्टी डील के कागजात और निवेश संबंधी दस्तावेज मिले, जिनकी वैल्यू 35 करोड़ आंकी गई। अधिकारियों ने इसे ‘चलता-फिरता खजाना’ बताया, जिसे आवश्यकता पड़ने पर कहीं भी शिफ्ट किया जा सकता था। अब जांच एजेंसी मनी ट्रेल की पड़ताल कर रही है। क्राइम मनी नेटवर्क: उगाही, प्राइवेट फाइनेंसरों से जबरन लोन सेटलमेंट
हरियाणा के गैंगस्टर इंद्रजीत यादव ने एक दशक के दौरान क्राइम मनी नेटवर्क खड़ा किया। उस पर हरियाणा-यूपी में 15 केस दर्ज हैं। ईडी जांच में सामने आया कि ये नेटवर्क उगाही, हथियारों के दम पर वसूली, प्राइवेट फाइनेंसरों से जबरन लोन सेटलमेंट और हर सौदे पर कमीशनखोरी पर टिका था। इन अपराधों से मिली नकदी को बाद में रियल एस्टेट, कंपनियों और शेल फर्मों के जरिए निवेश में बदल दिया जाता था, ताकि पैसा ‘सफेद’ दिखे। यादव फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात से अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *