बगैर अनुमति मुरम का उत्खनन पर 1 करोड़ का जुर्माना:सागर में रोड निर्माण के लिए निकाली जा रही थी मुरम, अजय बिल्डकॉन को मिला है टेंडर

सागर में अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया कि प्रकरण में नियत सुनवाई पर उपस्थित होकर खनिज के अवैध उत्खनन के संबंध में समाधानकारक उत्तर दस्तावेजी साक्ष्य सहित पेश करें। कलेक्टर ने लगाया फाइन
यह कार्रवाई कलेक्टर संदीप जीआर ने की है। जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी जैसीनगर ने प्रतिवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि मौजा बांसा तहसील जैसीनगर स्थित भूमि ख.नं.693 (शासकीय छोटा घास भूमि) रकबा 1.07 से अजय बिल्डकॉन के द्वारा बांसा-सरखड़ी रोड़ निर्माण के लिए खनिज मुरम मात्रा 9775 घन मीटर बगैर सक्षम अनुमति के उत्खनन की गई है। वादग्रस्त भूमि शासकीय चरागाह दर्ज है और वादग्रस्त भूमि ख.नं. 693 में पूर्व से तालाब नुमा आकृति थी, उसी में से मुरम का उत्खनन किया गया है। प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद कलेक्टर ने जुर्माने की कार्रवाई की है। तय समय सीमा में जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोगुनी राशि अधिरोपित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *