बगोदर के अटका में नाला निर्माण का शिलान्यास

बगोदर | प्रखंड अंतर्गत अटका पश्चिमी पंचायत के जिरवाटांड में रविवार को नाला निर्माण का शिलान्यास जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने किया। 6 लाख रुपए की लागत से नाली के निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में ​िजप सदस्य दुर्गेश कुमार ने कहा कि गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य ग्रामीणों की देख रेख मे हो। ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिले। शिलान्यास कार्यक्रम में अटका पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया तिलक साव, दीपू मंडल, पूर्व सरपंच लक्ष्मण प्रसाद, बद्री मंडल, गजाधर मंडल, भुनेश्वर मोदी, गंगा साव, छोटी पासवान, सेवा मंडल, दुर्गी मंडल, धर्मवीर मंडल, प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, सुगन रविदास, हीरा मंडल आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *