बगोदर में डकैती कांड का खुलासा:चार घरों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने के गहने और मोबाइल बरामद

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बगोदर बस स्टैंड के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि 9 और 13 जून को बगोदर थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटनाओं की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित इस टीम ने लगातार छापेमारी कर सोमवार को आरोपी को पकड़ा। चार अलग-अलग घरों में की थी चोरी पूछताछ में आरोपी ने जरमुने गांव में 9 और 13 जून की रात चार अलग-अलग घरों से चोरी करना स्वीकार किया। उसने मोबाइल, हैंड बैग, सोने का मांगटीका और नथिया समेत कई सामान चुराए थे। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है। इसके अलावा उसके पास से ओप्पो, आईक्यू और रियलमी कंपनी के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुने निवासी असलम शेख के पुत्र रहीम असलम शेख के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *