गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने इस मामले की जानकारी दी। अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूट की थी घटना 1 जुलाई की है। सीएसपी संचालक संतोष कुमार बैंक ऑफ इंडिया की अटका शाखा से 3 लाख 50 हजार रुपए निकालकर कुदर गांव जा रहे थे। मुंडरो-धरगुल्ली रोड पर दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर पूरी राशि लूट ली। लूट में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी गिरिडीह एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरिया थाना क्षेत्र के परसिया निवासी रोहित मंडल (32) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और 17 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ के अनुसार, लूट में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।


