बघेरा में दो दिवसीय मानस महोत्सव 18 जनवरी से

उपरवाह| ग्राम बघेरा में 18 व 19 जनवरी को दो दिवसीय मानस महोत्सव रखा गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की 12 पुरुष और 6 महिला मंडलियां प्रस्तुति देंगी। बघेरा में विगत 15 वर्षों से रामचरित मानस प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसी तिथि में अंचल के उपरवाह, कोपेडीह, सांकरा, झुराडबरी, सिंगपुर में भी मानस प्रतियोगिता होगी। मंडली संयोजक योगेश सार्वा ने बताया कि मानस महोत्सव टीका शैली प्रतिस्पर्धा शनिवार व रविवार को होगी। कोपेडीह, सांकरा, झुराड़बरी, बन बघेरा, उपरवाह, सिंगपुर में दो दिन तक राम कथा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *