बच्ची ने राधे-राधे कहा तो प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप-चिपकाया:दुर्ग की घटना, कहा- बोल नहीं पा रही थी,मिस जोर-जोर से चिल्ला रही थी, अरेस्ट

जब मैं राधे-राधे बोली तो स्कूल मिस ने मेरे मुंह पर टेप लगा दिया, एक टेप ऐसा लगाया दूसरा वैसा, काफी देर तक ऐसे ही रखा, जब मैं बोल नहीं पाई तो मुझे मारा और मिस जोर-जोर से चिल्ला के बात कर रही थी ये कहना है दुर्ग जिले के मदर टेरेसा स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची का। जिसने स्कूल से घर आने के बाद पेरेंट्स को पूरी बात बताई। बच्ची के हाथ में मारपीट के निशान भी थे। जिसके बाद परिजनों ने सीधे नंदिनी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह इंग्लिश मीडियम मिशनरी स्कूल बागडूमर गांव में संचालित है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन ने बच्ची के राधे-राधे कहने पर उसके मुंह पर 15 मिनट तक टेप लगाए रखा और उसे मारा। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान दरअसल, यह घटना बुधवार (30 जुलाई) सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची के पिता प्रवीण यादव की दर्ज शिकायत के मुताबिक, साढ़े तीन साल की उनकी बेटी गर्विता यादव बागडूमर गांव के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। बच्ची रोज की तरह बुधवार को स्कूल पहुंची। बच्ची को सिखाए हिंदू परंपरा के अनुसार उसने ‘राधे-राधे’ बोलकर अभिवादन किया। इस पर प्रिंसिपल नाराज हो गई और बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया, साथ ही उसे पीटा भी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। पिता ने बताया कि जब बेटी स्कूल से घर आई, तो वह चुपचाप सो गई। उठने के बाद जब उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने सारी बात बताई। मैडम ने बताया था कि बच्ची पढ़ती नहीं है, इसलिए टेप लगा दिया था। इस मामले की बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है और बच्ची को मुलाहिजा के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। स्कूल की टीचर को पुलिस ने रिमांड में लिया है। फिलहाल बच्ची के हाथ में चोट के निशान मिले हैं। बजरंग दल ने की स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। ………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 1. छत्तीसगढ़ में 4 साल में धर्मांतरण-मतांतरण के 102 केस:कोरबा-बलरामपुर में सबसे ज्यादा विवाद, 44 FIR, इनमें 23 बीते एक साल में दर्ज हुई छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण-मतांतरण पर हिंदू और ईसाई समाज में टकराव के हालात हैं। 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन से 2 मिशनरी सिस्टर्स की गिरफ्तारी हुई। ये मुद्दा लोकसभा-राज्यसभा तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण-मतांतरण का यह पहला केस नहीं है। पढ़ें पूरी खबर 2. भूपेश बोले-बृजमोहन इतने साहसी कि मोदी टेबल के नीचे छिपे:कहा- ट्रंप पर क्यों चुप हैं, उन्हें हिम्मत देनी चाहिए,बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केरल भाजपा कहती है कि कोई धर्मांतरण और मानव तस्करी नहीं हुई। जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा उल्टा धर्मांतरण का आरोप लगा रही है। पढ़ें पूरी खबर 3. रायगढ़ में स्कूल टीचर ने नर्सरी के बच्चे को पीटा:पीठ पर पिटाई के निशान देख भड़के परिजन, थाने में की शिकायत, टीचर हिरासत में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नर्सरी क्लास के बच्चे की स्कूल के टीचर ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके पीठ पर निशान साफ देखे जा सकते हैं। तीन साल के बच्चे की पीठ पर चोट के निशान देख परिजनों ने स्कूल टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *