बच्चे बोले-वार्डन शराब पीकर गलत व्यवहार करते हैं:सराड़ा से आए बच्चों ने जनजाति आयुक्त को की शिकायत, प्रिंसिपल पर भी मारपीट का आरोप

सलूंबर जिले में जनजाति एकलव्य रेजिडेंशियल मॉडल स्कूल सराड़ा के ​वार्ड और प्रिंसिपल से परेशान छात्रों ने गुरुवार को जनजाति आयुक्त को शिकायत की। करीब 50 से 55 छात्र बस में बैठकर यहां आए। वे जनजाति और संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी से मिले। उन्हें अपनी पीड़ा बताकर वार्डन और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी को बताया कि प्रिंसिपल जय मीणा वे वजह उनके साथ मारपीट करते हैं। वहीं, वार्डन रविन्द्र मीणा रोज रात को शराब पीकर आते हैं और बच्चों के कमरों में जाकर गलत व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। हॉस्टल में खाने के नाम पर कच्ची जली रोटियां मिलती है। छाछ पानी मिलाकर ​दी जाती है। बच्चों ऐसा खराब खाना खाने का मजबूर हैं। प्रिंसिपल ने टीसी काटने की धमकी दी
एक छात्र ने बताया कि हॉकी सेमीफाइनल मैच में जीत की खुशी में जब बच्चे पीटीआई सर की तारीफ कर रहे थे। तब प्रिंसिपल ने हमें बुरी तरह डांटा और कहा कि एक-एक को चुनकर उनकी टीसी का दूंगा। मैच में थकान के कारण जब कुछ बच्चे सुबह प्रार्थना में नहीं जा जाए। तो उनके साथ मारपीट कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *