बच्चों और बुजुर्गों पर ठंड का असर ज्यादा

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात में पारा 9 डिग्री तक पहुंच चुका है। सर्द हवा के चलते ठंड का असर अब सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर लोगों को विशेष सतर्कता बरतने सलाह दी है। शीतलहर को देखते हुए जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को अलर्ट कर दिया गया है। ठंड से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए अलग से बेड आरक्षित रखने के निर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके। लोगों को किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क करने सलाह दी है। शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ता है। ठंड के मौसम में शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ने से निमोनिया, सांस संबंधी संक्रमण, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों की शिकायतें भी तेजी से बढ़ती हैं। इसलिए लोगों को अनावश्यक रूप से सुबह- शाम ठंड में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। ये सावधानी बरतना जरूरी: स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म पानी, सूप और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहने की सलाह दी गई है। वहीं आग तापने को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाना खतरनाक बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *